Teecome, जियो टीवी के लिए रिलायंस जियो दे रही है मुफ्त 10 जीबी डेटा

Teecome, 

जियो टीवी के लिए रिलायंस जियो दे रही है मुफ्त 10 जीबी डेटा

रिलायंस जियो को बेहद ही किफायती डेटा प्लान और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा जियो प्राइम सब्सक्राइबर को जियो के कई ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। जियो टीवी ऐप देशभर में बेहद ही लोकप्रिय है। इसकी मदद से यूज़र कहीं भी लाइव टीवी चैनल का मज़ा ले सकते हैं और कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि इस ऐप के साथ सबकुछ मुफ्त ही है। आप लगातार जियो टीवी ऐप को इस्तेमाल में लाते हैं तो डेटा की खपत तेजी से होगी। अगर आपने सस्ता प्लान चुना है तो ऐसे में डेटा की चिंता तो होगी है। अब जियो अपने ग्राहकों को अतिरिक्त 10 जीबी डेटा दे रही है। मुफ्त दिए जाने वाला यह डेटा लाइव टीवी ऐप के लिए है।

जियो यूज़र चाहें तो मुफ्त 10 जीबी डेटा के बारे में माय जियो ऐप में जाकर जांच सकते हैं। इसके लिए ऐप में माय प्लान सेक्शन में जाना है। यहां पर प्लान के ब्योरे के नीचे एड ऑन डेटा दिखेगा। ऐसा तभी होगा जब कंपनी की ओर से आपको यह डेटा दिया गया हो। इसके अलावा ऐप में आपको डेटा रद्द होने की तारीख और डेटा खपत की भी जानकारी मिलेगी।

 रिलायंस जियो के एक ग्राहक सेवा आधिकारी ने बताया कि यूज़र को मुफ्त डेटा सेलिब्रेशन के तौर पर मिल रहा है। दरअसल, मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में जियो टीवी ने एक अवार्ड जीता था। ऐप को बेस्ट मोबाइल वीडियो कंटेंट कैटेगरी में अवार्ड मिला था।

मुफ्त डेटा मिल जाने के बाद जियो यूज़र बिना किसी झिझक लाइव टीवी ऐप को देख सकते हैं। इस दौरान हर दिन मिलने वाले डेटा की खपत नहीं होगी। पहले मुफ्त मिला डेटा इस्तेमाल में आएगा। मज़ेदार बात यह है कि मुफ्त डेटा की वैधता मार्च के आखिर तक की है और मौज़ूदा जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन 31 मार्च को खत्म हो जाएगा। कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि वह अप्रैल महीने से जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के शुल्क में कोई बदलाव करेगी या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White