Posts

Showing posts from March 11, 2018

Internet गूगल डूडल ने दिलाई मैथ्स में इस्तेमाल होने वाले 'पाई' की याद

Image
Internet गूगल डूडल ने दिलाई मैथ्स में इस्तेमाल होने वाले 'पाई' की याद दिग्गज टेक कंपनी गूगल का डूडल हर दिन किसी ना किसी खास दिन, जयंती या उत्सव पर आधारित होता है। बुधवार को गूगल 'पाई डे' की 30वीं वर्षगांठ मना रही है। 'पाई डे' गणित के टर्म 'पाई' से लिया गया है। पाई (π) दरअसल, ग्रीक अक्षर 'पी' से बना है। पाई एक मैथेमैटिकल कॉन्स्टेंट यानी गणितीय नियतांक है। दुनियाभर में हर साल 14 मार्च को 'पाई दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। पाई सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक नियतांकों में से एक है। 1706 में सबसे पहले विलियम जोंस द्वारा π का प्रयोग हुआ लेकिन इसे लोकप्रियता 1737 में मिली, जब स्विस गणितज्ञ लियोनार्ड यूलर ने इसे इस्तेमाल में लाना शुरू किया। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट के हवाले से बताया, ''भौतिकी विज्ञानी लैरी शॉ द्वारा 30 साल पहले इसे पहचान मिली थी।'' गूगल ने डूडल में बेक्ड खाद्य पदार्थों के साथ कटा हुआ सेब दिखाया है, जिसे अवॉर्ड विजेता पेस्ट्री शेफ क्रोनट 'डोमिनिक एन्सल' ने श्रद्धांजलि स्वरूप तैयार किया है। इस डू...

Tips मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख बढ़ी

Image
Tips मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख बढ़ी क्या आप 31 मार्च तक बैंक अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने वाले मैसेज से परेशान हैं? क्या आप मोबाइल नंबर को भी आधार कार्ड से जोड़ने वाले मैसेज से तंग आ चुके हैं? उम्मीद है कि आपको इन स्पैम मैसेज से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने आधार को विभिन्न सेवाओं से अनिवार्य रूप से जोड़ने की समयसीमा बढ़ा दी है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली संविधान पीठ ने कहा कि आधार की वैधता को चुनौती देने वाले याचिकाओं पर फैसला आने तक मोबाइल नंबर, बैंक खाते और अन्य सेवाओं को आधार नंबर से जोड़ना अनिवार्य नहीं होगा। (पढ़ें: Aadhaar नंबर को मोबाइल फोन से आईवीआर के ज़रिए ऐसे करें लिंक) बता दें कि आधार की वैधता को चुनौती देने वाले कई याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि यह निजता के अधिकारों का उल्लंघन करता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंगलवार को दिए गए आदेश से पहले आधार को बैंक खाते और मोबाइल नंबर से अनिवार्य रूप से जोड़ने की समयसीमा 31 मार्च तक की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि कल्याणकारी योजनाओं को आध...

Mobile Phone, ओप्पो एफ7 भारत में 26 मार्च को होगा लॉन्च

Image
Mobile Phone,  ओप्पो एफ7 भारत में 26 मार्च को होगा लॉन्च ओप्पो मोबाइल्स ने मंगलवार को मीडिया को 26 मार्च को होने वाले एक लॉन्च इवेंट का इनवाइट भेजा। मुंबई में होने वाले इस इवेंट में ओप्पो एफ7 से पर्दा उठाया जाएगा। नया हैंडसेट कंपनी की एफ सीरीज़ के आखिरी हैंडसेट ओप्पो एफ5 का अपग्रेड है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने 'ओप्पो एफ6' नाम को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इनवाइट के मुताबिक, ओप्पो एफ7 चुनिंदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस होगा। मज़ेदार बात यह है कि लॉन्च इवेंट में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन मौज़ूद रहेंगे। इसका खुलासा कंपनी के ट्विटर हैंडल के ज़रिए किया गया। पिछले हफ्ते पोस्ट किए गए टीज़र से पता चला था कि ओप्पो के इस फोन में पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले और आईफोन X जैसा फ्रंट पैनल होगा। टीज़र से यह भी खुलासा हुआ है कि ओप्पो एफ7 दिखने में लीक हुए ओप्पो आर15 जैसा है। ओप्प आर15 में 6.28 इंच (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। रिपोर्ट तो यह भी है कि वनप्लस 6 भी इसी फोन के डिज़ाइन से प्रेरित होगा। ...

Gadgets PowerBank 5 पावर बैंक: जो आपके बजट में भी आएंगे और जेब में भी!

Image
Gadgets   PowerBank  5 पावर बैंक: जो आपके बजट में भी आएंगे और जेब में भी! आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जितनी अहमियत एक बेहतर स्मार्टफोन की है, उतना ही जरूरी हो गया है उसे फुल चार्ज रखना। रोज़ाना ऑफिस आना-जाना हो या लंबी दूरी की यात्राएं, स्मार्टफोन की बैटरी को अगर किसी डिवाइस ने संभाला है, तो वो है पावर बैंक। कई रिपोर्ट में लगातार कहा गया है कि भारत में पावर बैंक की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। एक या दो साल पहले जहां यूजर कम पावर वाले 5000 एमएएच तक के पावर बैंक लेना पसंद करते थे, वहीं अब यह डिमांड 10000-15000 एमएएच तक पहुंच गई है। शायद यही वजह है कि शाओमी और इंटेक्स जैसी कंपनियां हर तिमाही में नया पावर बैंक लेकर आ रही हैं। आज बाज़ार में पावर बैंक के लिए शाओमी, पोर्ट्रोनिक्स, पेबल, क्रोमा और इंटेक्स जैसी कंपनियों  के भरपूर विकल्प हैं, लेकिन क्या आप एक भारी-भरकम, आड़े-तिरछे आकार का मोटा पावर बैंक रखने से परेशान हैं? मोटे और बेडौल आकार वाले पावर बैंक रखने से बेहतर है उन पावर बैंकों की तरफ रुख किया जाए, जो स्लिम और स्लीक डिजाइन वाले हैं और जेब में आ...

Mobile Phoneशाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत है 7,999 रुपये

Image
Mobile Phone शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत है 7,999 रुपये शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। याद रहे कि  रेडमी 5  स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में बीते साल दिसंबर महीने में  शाओमी रेडमी 5 प्लस  के साथ  लॉन्च किया गया  था। वैसे, रेडमी 5 प्लस को भारत में फरवरी महीने में  शाओमी रेडमी नोट 5  के नाम से लॉन्च किया जा चुका है। अब यह चीनी कंपनी रेडमी 5 को भारत लेकर आई है। यह स्मार्टफोन मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर के अलावा एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। ज्ञात हो कि Redmi Note 5 को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया था। ऑनलाइन इवेंट में शाओमी इंडिया ने रेडमी की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर के बारे में भी जानकारी दी। रेडमी 5 की कीमत और उपलब्धता शाओमी रेडमी 5 के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। 8,999 रुपये में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आए...

Mobile Phone वीवो वी9 को लॉन्च किए जाने से पहले स्पेसिफिकेशन और डिजाइन आधिकारिक

Mobile Phone वीवो वी9 को लॉन्च किए जाने से पहले स्पेसिफिकेशन और डिजाइन आधिकारिक वीवो वी9 स्मार्टफोन को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। अभी इस फोन को आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने में वक्त है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वीवो इस फोन को आधिकारिक करने की हड़बड़ी में है। दरअसल, वीवो इंडिया की लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ पता चला है। स्पेसिफिकेशन से लेकर कलर वेरिएंट सार्वजनिक हो गए हैं। मज़ेदार बात यह है कि कीमत वाली जगह पर 1 करोड़ का ज़िक्र है। वीवो की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर  वीवो वी9 की लिस्टिंग के मुताबिक , स्मार्टफोन पर्ल ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त फोन का फ्रंट कैमरा एआई और एआर पर आधारित फीचर से लैस होगा। इनमें एआई फेस ब्यूटी, जेंडर डिटेक्शन और एआर स्टिकर्स शामिल हैं। मज़ेदार बात यह भी है कि ग्राफिक्स वाली तस्वीर में जो वॉलपेपर इस्तेमाल हुआ है वो  iPhone X  वाला ही है। Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन डुअल सिम  वीवो वी9  एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्...