Mobile Phone, ओप्पो एफ7 भारत में 26 मार्च को होगा लॉन्च

Mobile Phone, 

ओप्पो एफ7 भारत में 26 मार्च को होगा लॉन्च

ओप्पो मोबाइल्स ने मंगलवार को मीडिया को 26 मार्च को होने वाले एक लॉन्च इवेंट का इनवाइट भेजा। मुंबई में होने वाले इस इवेंट में ओप्पो एफ7 से पर्दा उठाया जाएगा। नया हैंडसेट कंपनी की एफ सीरीज़ के आखिरी हैंडसेट ओप्पो एफ5 का अपग्रेड है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने 'ओप्पो एफ6' नाम को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इनवाइट के मुताबिक, ओप्पो एफ7 चुनिंदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस होगा। मज़ेदार बात यह है कि लॉन्च इवेंट में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन मौज़ूद रहेंगे। इसका खुलासा कंपनी के ट्विटर हैंडल के ज़रिए किया गया।

पिछले हफ्ते पोस्ट किए गए टीज़र से पता चला था कि ओप्पो के इस फोन में पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले और आईफोन X जैसा फ्रंट पैनल होगा।

टीज़र से यह भी खुलासा हुआ है कि ओप्पो एफ7 दिखने में लीक हुए ओप्पो आर15 जैसा है। ओप्प आर15 में 6.28 इंच (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। रिपोर्ट तो यह भी है कि वनप्लस 6 भी इसी फोन के डिज़ाइन से प्रेरित होगा।

याद रहे कि ओप्पो ए71 (2018) भारतीय मार्केट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो का आखिरी स्मार्टफोन था। हैंडसेट एआई ब्यूटी रेकग्निशन तकनीक के साथ आया है। इस फीचर के ज़रिए चेहरे की तस्वीर के साथ यूज़र कई प्रयोग कर पाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा नए हैंडसेट में बोकेह इफेक्ट भी जोड़ा गया है, जिससे सेल्फी का बैकग्राउंड ब्लर किया जा सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White