Posts

Showing posts from February 25, 2018

Mobile Phone, Samsung Galaxy S9 S9+

Image
Mobile Phone गैलेक्सी S9 और S9 प्लस की ऑनलाइन बुकिंग भारत में हुई शुरू, ऐसे करें बुक अभी तक सैमसंग की ओर से भारत में इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.  टेक जाइंट सैमसंग ने बॉर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने नए फ्लैगशिप गैलेक्सी S9 और S9 प्लस लॉन्च किए हैं. वैसे तो ये दोनों स्मार्टफोन 16 मार्च से इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन सैमसंग इंडिया ने इनकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. ऑनलाइन सैमसंग स्टोर पर 2 हजार रुपये पेय करके गैलेक्सी S9 और S9 प्लस स्मार्टफोन बुक किया जा सकता है. बता दें कि गैलेक्सी S9 को 720 यूएस डॉलर यानी की करीब 46,500 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि S9 प्लस की कीमत 840 यूएस डॉलर यानी की करीब 54,000 रुपये है. हालांकि भारत में इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है. अभी तक सैमसंग की ओर से भारत में इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. आप  https://shop.samsung.com/in/  वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं. गैले...

App WhatsApp New Features

Image
App  WhatsApp का नया फीचर 'Forwarded Message' हुआ स्पॉट, जानें क्या होगा ये नया फीचर व्हाट्सएप इन दिनों एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस नए फीचर में अगर कोई मैसेज किसी दूसरी चैट से फॉर्वर्ड किया जा रहा है तो उसपर "Forwarded Message" लिखा होगा  व्हाट्सएप पर तेजी से बढ़ रहे स्पैम मैसेज को देखते हुए कंपनी ने अब इससे निपटने की तैयारी कर ली है. व्हाट्सएप इन दिनों एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस नए फीचर में अगर कोई मैसेज किसी दूसरी चैट से फॉर्वर्ड किया जा रहा है तो उसपर "Forwarded Message" लिखा होगा जिससे साफ हो जाएगा कि ये मैसेज कहीं से कॉपी करके फॉर्वर्ड किया जा रहा है. व्हाट्सएप से जुड़ी जानकारी देने वाले WABetaInfo ने इस फीचर को स्पॉट किया है. ये व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन 2.18.67 में पाया जाएगा. इसके अलावा ये फीचर विंडोज व्हाट्सएप में भी शामिल किया गया है. हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉयड और विंडोज़ बीटा यूजर्स के लिए ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस नए फीचर के तहत आप अपने मौजूदा ग्रुप के लिए डिस्क्रिप्शन जोड़ सकेंगे. ...

Teecome Airtel Aew Recharge Plans

Image
Teecome एयरटेल का नया रीचार्ज प्लान, 995 रुपये में मिलेगा 6GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और 180 दिन की वैलिडिटी एयरटेल की ओर से पेश किया गया नया रीचार्ज प्लान रिलायंस जियो के 999 रुपये और 1,999 रुपये की प्लान की चुनौती के तौर पर पेश किया गया है. नई दिल्ली:  होली के मौके पर एक बार फिर टेलीकॉम कंपनियों में छिड़ी डेटा वार तेज हो गई है. जियो की चुनौती से निपटने के लिए एयरटेल इंडिया की ओर से नए रीचार्ज प्लान पेश किए गए हैं. एयरटेल ने 995 रुपये का नया डेटा प्लान पेश किया है और यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. 995 रुपये के रीचार्ज प्लान में मिलेंगे ये लाभ प्रीपेड यूजर्स के लिए 995 रुपये का रीचार्ज करवाने पर अनलिमिटिड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग कॉल्स भी फ्री मिलेंगी. एयरटेल के इस स्पेशल रीचार्ज पैक में हर दिन 100 मैसेज का लाभ भी मिलेगा. इसके साथ ही यूजर्स को 180 दिन की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा भी फ्री मिलेगा. लेकिन बता दें कि यूजर्स एक महीने में 1GB से ज्यादा का डेटा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. एयरटेल इंडिया की ओर से पेश किया गया है प्लान लगभग पूरे देश में...