Teecome Airtel Aew Recharge Plans

Teecome

एयरटेल का नया रीचार्ज प्लान, 995 रुपये में मिलेगा 6GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और 180 दिन की वैलिडिटी

एयरटेल की ओर से पेश किया गया नया रीचार्ज प्लान रिलायंस जियो के 999 रुपये और 1,999 रुपये की प्लान की चुनौती के तौर पर पेश किया गया है.


नई दिल्ली: होली के मौके पर एक बार फिर टेलीकॉम कंपनियों में छिड़ी डेटा वार तेज हो गई है. जियो की चुनौती से निपटने के लिए एयरटेल इंडिया की ओर से नए रीचार्ज प्लान पेश किए गए हैं. एयरटेल ने 995 रुपये का नया डेटा प्लान पेश किया है और यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.

995 रुपये के रीचार्ज प्लान में मिलेंगे ये लाभ

प्रीपेड यूजर्स के लिए 995 रुपये का रीचार्ज करवाने पर अनलिमिटिड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग कॉल्स भी फ्री मिलेंगी. एयरटेल के इस स्पेशल रीचार्ज पैक में हर दिन 100 मैसेज का लाभ भी मिलेगा. इसके साथ ही यूजर्स को 180 दिन की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा भी फ्री मिलेगा. लेकिन बता दें कि यूजर्स एक महीने में 1GB से ज्यादा का डेटा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. एयरटेल इंडिया की ओर से पेश किया गया है प्लान लगभग पूरे देश में उपलब्ध है.

जियो के 999 और 1,999 रुपये के रीचार्ज प्लान को मिलेगी चुनौती

एयरटेल की ओर से पेश किया गया नया रीचार्ज प्लान रिलायंस जियो के 999 रुपये और 1,999 रुपये की प्लान की चुनौती के तौर पर पेश किया गया है. जियो में 999 रुपये का रीचार्ज करवाने पर यूजर्स को अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ 60GB डेटा मिलता है. लेकिन जियो की ओर से पेश किए गए इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन ही है.

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White