Mobile Phone इसलिए शाओमी ने बंद किया रेडमी नोट 5 प्रो पर कैश ऑन डिलीवरी
Mobile Phone इसलिए शाओमी ने बंद किया रेडमी नोट 5 प्रो पर कैश ऑन डिलीवरी शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो पिछले महीने लॉन्च हुए थे। भारत में अब तक एक के बाद एक, इनकी 3 सेल आयोजित की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, चंद सेकेंड में ही ये फोन आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं, वहीं कंपनी के सामने एक नई चुनौती भी खड़ी कर रहे हैं। दरअसल, यह चुनौती शाओमी को किसी कंपनी से नहीं, बल्कि उसी के फोन को दोबारा बेचने वालों (रीसेलर) से मिल रही है। लोग इन फोन को खरीदकर वापस अतिरिक्त प्रीमियम राशि के साथ बेच रहे हैं। रीसेलिंग से बचने के लिए कंपनी ने मंगलवार को रेडमी नोट 5 प्रो पर 'कैश ऑन डिलीवरी' विकल्प खत्म कर दिया। फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर शुरुआती सेल में रेडमी नोट 5 प्रो को कैश ऑन डिलीवरी पेमेंट का विकल्प चुनकर नहीं खरीदा जा सकेगा। दोबारा बेचने वालों से बचने के लिए 'सीओडी' विकल्प खत्म करना कितना कारगर साबित होगा, यह वक्त बताएगा। अभी दोबारा बेचने की मंशा के साथ कुछ लोग फोन ऑर्डर कर देते हैं। अगर वे इन्हें रीसेल नहीं कर पाते, तो ऑर्डर कैंसल कर देते ह...