TipsDownload Aadhaar Card Online in Hindi

Tips

आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी ऑनलाइन डाउनलोड करने का तरीका जानें, Download Aadhaar Card Online in Hindi


आधार कार्ड खो गया है। आप परेशान हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें? हम आपको यही सुझाव देंगे कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आप आधार की डिजिटल कॉपी फिर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास यह भी नहीं है तो इसे भी ऑनलाइन जाना जा सकता है। 12 अंकों वाला यह सरकारी आइडेंटिफिकेशन नंबर एक तरह से अनिवार्य है और एक तरह से नहीं भी। लेकिन यह ज्यादातर सरकारी कागजातों में पहचान पत्र के तौर पर काम आता है।


हाल के दिनों में कुछ सरकारी संस्थानों में तो इसे अनिवार्य भी कर दिया गया है। आधार कार्ड को भारत सरकार की ओर से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है।



आधार कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी डिजिटल कॉपी भी उपलब्ध होती है जिसे UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसी सुविधा किसी और पहचान पत्र के साथ नहीं है। दूसरी खासियत यह है कि डिजिटल कॉपी भी ऑरिजनल कार्ड की तरह सभी जगह पर मान्य होता है। अगर आपने आधार कार्ड खो दिया है और आपको नई की जरूरत है, या फिर आपको डिजिटल कॉपी की चाहिए ताकि किसी भी ऑनलाइन फॉर्म के साथ इसे जमा किया जा सके। आपकी इन जरूरतों का समाधान है UIDAI की वेबसाइट पर।


आधार कार्ड बनवाना तो मुफ्त है ही और इसकी डिजिटल कॉपी निकालना भी। इसके आपको यह करना होगा।


अपना UID आधार कार्ड नंबर जानें
आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करने के लिए आपको UID नंबर या इनरॉलमेंट नंबर की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको आधार कार्ड की हार्ड कॉपी मिल चुकी है तो उसपर लिखे नंबर को किसी सुरक्षित स्थान पर लिखकर रख लें। अगर आपने आधार कार्ड खो दिया है तो इनरोलमेंट आईडी जानने के लिए इनरोलमेंट फॉर्म को तलाशें। अगर आपके पास इन सबमें कुछ भी नहीं है तो आपको सबसे पहले इसे तलाशना होगा। आपको यह करने की जरूरत है:
1. UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।



2. सुनिश्चित करें कि सक्रीन के टॉप पर बने ऑप्शन में से Aadhaar No (UID) को चुना गया है।


3. अपना पूरा नाम टाइप करें, जैसा कि आपके आधार कार्ड पर प्रिंटेड है।


4. इमेल आईडी या फोन नंबर में से एक को टाइप करें। ध्यान रहे कि ये डिटेल आपके आधार कार्ड के डिटेल से अलग ना हों।


5. इमेज में दिखने वाले कैरेक्टर्स को Enter the Security Code के ऊपर बने बॉक्स में टाइप करें।


6. OTP पाने के लिए क्लिक करें।


7. वन टाइम पासवर्ड आपके ईमेल आईडी या फिर फोन नंबर पर भेज दिया जाएगा। Enter OTP बॉक्स में पासवर्ड डालें।


8. Verify OTP पर क्लिक करें।


9. अब आपका आधार नंबर एसएमएस या ईमेल के जरिए आपको मिल जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White