Mobile Phone Redmi Note 5 Pro

Mobile Phone

रेडमी नोट 5 प्रो के यूजर्स को शाओमी का तोहफा, चेहरे के जरिए अनलॉक होगा फोन

शाओमी की ओर से नोट 5 के लॉन्च के वक्त फेस अनलॉक फीचर देने का वादा किया गया था.

चाइनीज मोबाइल मेकर शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो के यूजर्स को शानदार तोहफा दिया है. वादे के मुताबिक शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है और जिससे नोट 5 प्रो इस्तेमाल करने वाले लोगों को फेस अनलॉक फीचर मिल गया है. शाओमी के एमआईयूआई 9.2.4.0 अपडेट के जरिए यूजर्स को फेस-रिकॉग्निशन फीचर मिला है.

नए अपडेट के जरिए रेडमी नोट 5 इस्तेमाल करने वाले लोग अब अपने चेहरे के जरिए ही फोन को अनलॉक कर सकते हैं. चेहरे के जरिए सबसे पहले फोन को अनलॉक करने का फीचर एपल ने आईफोन X में दिया था. शाओमी की ओर से नोट 5 के लॉन्च के वक्त फेस अनलॉक फीचर देने का वादा किया गया था.

Honor 9 Lite में आया फेस-अनलॉक फीचर, अब चेहरे से ही अनलॉक होगा ये स्मार्टफोन

बता दें कि नोट 5 प्रो को शाओमी ने नोट 5 के साथ 14 फरवरी को लॉन्च किया था. 22 फरवरी को स्मार्टफोन की ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर पहली फ्लैश सेल थी. शाओमी ने पहले सेल में स्मार्टफोन की 3 लाख यूनिट की बिक्री होने का दावा किया है. इस स्मार्टफोन की अगली फ्लैश सेल 28 फरवरी को होगी.

Confirmed: 28 फरवरी को होगी Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की दूसरी सेल

Redmi Note 5 Pro के स्पसेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 प्रो में 5.9 इंच की फुल HD स्क्रीन दी गई है जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है. इसकी रिजॉल्यूशन 1080×2160 पिक्सल है. ये पहला स्मार्टफोन है जो ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट का साथ आता है. शाओमी के लिए क्वालकॉम नये चिप डिजाइन की है. जो स्मार्टफोन को बेहतरीन परफॉमेंस और बैटरी की खपत को कम करेगा.

कैमरा रेडमी नोट 5 प्रो का सबसे बड़ा हाईलाइट है. इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. 12MP+5MP रियर कैमरा वाला ये स्मार्टफोन पोट्रेट मोड के साथ आता है. साथ ही इसमें ब्यूटीफाई 4.0 दिया गया है जो तस्वीरों को बेहतरीन बनाता है.

सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. खास बात ये है कि इसका फ्रंट कैमरा भी पोट्रेट मोड देता है. 64 जीबी स्टोरेज वाला ये स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल होगा. इसे पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है.

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White