Mobile Phone, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ पर मिल रही है छूट

Mobile Phone 
सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ पर मिल रही है छूट
SAMUNG ON7
अमेज़न इंडिया पर हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम और गैलेक्सी ए8+ क्रमशः 10,990 और 28,990 रुपये में बेचे जा रहे हैं। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम का 32 जीबी मॉडल 2,000 रुपये की छूट के साथ 10,990 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 64 जीबी मॉडल की कीमत 12,990 रुपये कर दी गई है। इसके अतिरिक्त सैमसंग गैलेक्सी ए8+ को 4,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। इच्छुक ग्राहक इस फोन को 28,990 रुपये में खरीद पाएंगे।

मज़ेदार बात यह है कि ये फोन सैमसंग शॉप की वेबसाइट और पेटीएम मॉल में लॉन्च कीमत में ही उपलब्ध हैं। लेकिन इन प्लेटफॉर्म पर आपको पेटीएम वॉलेट कैशबैक मिल जाएगा। पहले इन हैंडसेट को सैमसंग कार्निवल सेल के तहत अमेज़न के अमेज़न पे कैशबैक ऑफर के साथ बेचा जा रहा था। अब इस ई-कॉमर्स साइट ने कैशबैक की राशि के बराबर कीमत ही कम कर दी है। वहीं, पेटीएम मॉल पर आपको अब भी कैशबैक ही मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए एक कर्व्ड ग्लास है जो गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर चिप है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गैलेक्सी ए8+ (2018) 4 जीबी और 6 जीबी रैम विकल्प में आता है। लेकिन भारत में सिर्फ 6 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च किया गया है।

सैमसंग ने इस हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर एफ/1. के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। दोनों सेंसर के साथ यूज़र को विकल्प मिलता है कि वो सेल्फी लेने के दौरान बोकेह इफेक्ट क्रिएट कर बैकग्राउंड को धुंधला कर दें या फिर फोकस किए गए फोरग्राउंड के साथ एक स्पष्ट बैकग्राउंड वाली तस्वीर लें। इसके अलावा, फोन में पहले से एक लाइव फोकस फ़ीचर दिया गया है जिससे यूज़र सेल्फ पोर्ट्रेट मोड लेने के बाद भी बोकेह इफेक्ट एडजस्ट कर सकते हैं। डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। रियर कैमरा सेंसर वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है और इसममें एक हाइपरलैप्स और फूड मोड जैसे फ़ीचर हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प मौज़ूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 3500 एमएएच बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्राइम में 5.5 इंच का फुल-एचडी पीएलएस टीएफटी डिस्प्ले है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सैमसंग के इस फोन के दो वेरिएंट होंगे। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 8.5 ओएस पर चलेगा।

कैमरे को लेकर सैमसंग ने दावा किया है कि गैलेक्सी ऑन7 प्राइम कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए बना है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। दोनों सेंसर में अंतर ऑटोफोकस फीचर का है जो सिर्फ प्राइमरी कैमरे का हिस्सा है। कनेक्टिविटी फीचर में  4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।

फोन का होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Samsung Galaxy On7 Prime की बैटरी 3300 एमएएच की है। इसके बारे में 21 घंटे के टॉक टाइम का दावा किया गया है। डाइमेंशन 151.7x75.0x8.0 मिलीमीटर है और वज़न 167 ग्राम।

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White