Mobile Phone, Samsung Galaxy S9 S9+

Mobile Phoneगैलेक्सी S9 और S9 प्लस की ऑनलाइन बुकिंग भारत में हुई शुरू, ऐसे करें बुक

अभी तक सैमसंग की ओर से भारत में इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.


 टेक जाइंट सैमसंग ने बॉर्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने नए फ्लैगशिप गैलेक्सी S9 और S9 प्लस लॉन्च किए हैं. वैसे तो ये दोनों स्मार्टफोन 16 मार्च से इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन सैमसंग इंडिया ने इनकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. ऑनलाइन सैमसंग स्टोर पर 2 हजार रुपये पेय करके गैलेक्सी S9 और S9 प्लस स्मार्टफोन बुक किया जा सकता है.

बता दें कि गैलेक्सी S9 को 720 यूएस डॉलर यानी की करीब 46,500 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि S9 प्लस की कीमत 840 यूएस डॉलर यानी की करीब 54,000 रुपये है. हालांकि भारत में इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है. अभी तक सैमसंग की ओर से भारत में इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. आप https://shop.samsung.com/in/ वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं.

गैलेक्सी S9 और S9 प्लस की खूबियां

गैलेक्सी S9 और S9 प्लस में 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है. गैलेक्सी S9 5.8 इंच की स्क्रीन के साथ आता है और S9 प्लस 6.2 इंच की स्क्रीन के साथ आता है. दोनों का रिजॉल्यूशन 2960 x1440 पिक्सल है. इसबार के गैलेक्सी स्मार्टफोन की तुलना में थोड़े बड़े हैं. दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 के साथ आएंगे. कुछ बाजारों में इसका Exynos प्रोसेसर वर्जन आएगा. उम्मीद के मुताबिक गैलेक्सी S9 में 4 जीबी रैम और S9 प्लस में 6 जीबी रैम दी गई है. साथ ही ये 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएंगे जो बढ़ाए जा सकेंगें.

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White