App WhatsApp New Features

App 

WhatsApp का नया फीचर 'Forwarded Message' हुआ स्पॉट, जानें क्या होगा ये नया फीचर

व्हाट्सएप इन दिनों एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस नए फीचर में अगर कोई मैसेज किसी दूसरी चैट से फॉर्वर्ड किया जा रहा है तो उसपर "Forwarded Message" लिखा होगा

 व्हाट्सएप पर तेजी से बढ़ रहे स्पैम मैसेज को देखते हुए कंपनी ने अब इससे निपटने की तैयारी कर ली है. व्हाट्सएप इन दिनों एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस नए फीचर में अगर कोई मैसेज किसी दूसरी चैट से फॉर्वर्ड किया जा रहा है तो उसपर "Forwarded Message" लिखा होगा जिससे साफ हो जाएगा कि ये मैसेज कहीं से कॉपी करके फॉर्वर्ड किया जा रहा है.

व्हाट्सएप से जुड़ी जानकारी देने वाले WABetaInfo ने इस फीचर को स्पॉट किया है. ये व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन 2.18.67 में पाया जाएगा. इसके अलावा ये फीचर विंडोज व्हाट्सएप में भी शामिल किया गया है.

हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉयड और विंडोज़ बीटा यूजर्स के लिए ग्रुप डिस्क्रिप्शन फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस नए फीचर के तहत आप अपने मौजूदा ग्रुप के लिए डिस्क्रिप्शन जोड़ सकेंगे. ये बिलकुल वैसा ही होगा जैसा अबतक आप अपनी प्रोफाइल में डिस्क्रिप्शन जोड़ते हैं. ग्रुप का ये डिस्क्रिप्शन कोई भी यूजर लिख सकता, एडिट कर सकता है. ये ठीक उसी प्रकार होगा जैसा कि ग्रुप की डिस्प्ले पिक्चर कोई भी ग्रुप मेंबर बदल सकता है. अगर कोई यूजर ग्रुप का डिस्क्रिप्शन लिखता है, एडिट करता है तो ये नोटिफिकेशन सभी ग्रुप यूजर्स के पास आएगा.

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White