Internet गूगल डूडल ने दिलाई मैथ्स में इस्तेमाल होने वाले 'पाई' की याद

Internet

गूगल डूडल ने दिलाई मैथ्स में इस्तेमाल होने वाले 'पाई' की याद


दिग्गज टेक कंपनी गूगल का डूडल हर दिन किसी ना किसी खास दिन, जयंती या उत्सव पर आधारित होता है। बुधवार को गूगल 'पाई डे' की 30वीं वर्षगांठ मना रही है। 'पाई डे' गणित के टर्म 'पाई' से लिया गया है। पाई (π) दरअसल, ग्रीक अक्षर 'पी' से बना है। पाई एक मैथेमैटिकल कॉन्स्टेंट यानी गणितीय नियतांक है। दुनियाभर में हर साल 14 मार्च को 'पाई दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। पाई सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक नियतांकों में से एक है।

1706 में सबसे पहले विलियम जोंस द्वारा π का प्रयोग हुआ लेकिन इसे लोकप्रियता 1737 में मिली, जब स्विस गणितज्ञ लियोनार्ड यूलर ने इसे इस्तेमाल में लाना शुरू किया। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट के हवाले से बताया, ''भौतिकी विज्ञानी लैरी शॉ द्वारा 30 साल पहले इसे पहचान मिली थी।'' गूगल ने डूडल में बेक्ड खाद्य पदार्थों के साथ कटा हुआ सेब दिखाया है, जिसे अवॉर्ड विजेता पेस्ट्री शेफ क्रोनट 'डोमिनिक एन्सल' ने श्रद्धांजलि स्वरूप तैयार किया है। इस डूडल में सर्कमफ्रेंस को डायमीटर से विभाजित करते हुए फॉर्म्युले का आकार दिया गया है।
सालों से गणित में पाई का इस्तेमाल किया जा रहा है। पाई गणित में एक कॉन्स्टेंट माना गया है। पाई (π) का संख्यात्मक मान किसी वृत्त की परिधि और उसके व्यास के अनुपात के बराबर होता है। पाई का मान लगभग 3.14159 होता है। गणित में आपने पढ़ा होगा कि यदि किसी वृत्त का व्यास 1 हो तो उसकी परिधि पाई के बराबर होगी। सर्वप्रथम साल 2010 में गूगल ने 14 मार्च को वृत्त और पाई के चिह्नों को दिखाता हुआ एक डूडल तैयार किया था।


Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White