Mobile Phone वीवो वी9 को लॉन्च किए जाने से पहले स्पेसिफिकेशन और डिजाइन आधिकारिक

Mobile Phone
वीवो वी9 को लॉन्च किए जाने से पहले स्पेसिफिकेशन और डिजाइन आधिकारिक

वीवो वी9 स्मार्टफोन को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। अभी इस फोन को आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने में वक्त है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वीवो इस फोन को आधिकारिक करने की हड़बड़ी में है। दरअसल, वीवो इंडिया की लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ पता चला है। स्पेसिफिकेशन से लेकर कलर वेरिएंट सार्वजनिक हो गए हैं। मज़ेदार बात यह है कि कीमत वाली जगह पर 1 करोड़ का ज़िक्र है।

वीवो की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर वीवो वी9 की लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन पर्ल ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त फोन का फ्रंट कैमरा एआई और एआर पर आधारित फीचर से लैस होगा। इनमें एआई फेस ब्यूटी, जेंडर डिटेक्शन और एआर स्टिकर्स शामिल हैं। मज़ेदार बात यह भी है कि ग्राफिक्स वाली तस्वीर में जो वॉलपेपर इस्तेमाल हुआ है वो iPhone X वाला ही है।

Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वीवो वी9 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो लिस्टिंग से पता चला है कि पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे होंगे। इनका सेटअप आईफोन X जैसा ही होगा। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। साथ में एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। फ्रंट पैनल का कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे का अपर्चर एफ/2.0 है। बैटरी 3260 एमएएच की है।

वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 3जी, 4जी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी 2.0 ओटीजी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और जायरोस्कोप हैंडसेट का हिस्सा होंगे। फोन का डाइमेंशन 154.8x75x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White