Jio ने लॉन्च किया नया जियोफाई हॉटस्पॉट, कीमत 999 रुपये

Jio ने लॉन्च किया नया जियोफाई हॉटस्पॉट, कीमत 999 रुपये



ख़ास बातें

  • Reliance Jio का जियोफाई परिवार और बड़ा हो गया है
  • नया जियोफाई 4जी एलटीई हॉटस्पॉट डिवाइस 999 रुपये में लॉन्च
  • नया मॉडल एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है
Reliance Jio का जियोफाई परिवार और बड़ा हो गया है। अब कंपनी ने नया जियोफाई 4जी एलटीई हॉटस्पॉट डिवाइस 999 रुपये में लॉन्च किया है। JioFi JMR815, नाम वाला नया मॉडल एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जो एक साल की वारंटी के साथ आता है। दावा किया गया है कि यूज़र इस हॉटस्पॉट डिवाइस में 150 एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड और 50 एमबीपीएस तक की अपलोड स्पीड का मज़ा ले पाएंगे। इसके अलावा डिवाइस को भारत में डिज़ाइन किए जाने की जानकारी दी गई है।

शुरुआती JioFi डिवाइस जहां अंडाकार था। इस बार नए जियोफाई मॉडल में गोलाकार डिजाइन इस्तेमाल हुआ है। इसमें पावर ऑन/ऑफ करने के लिए फिजिकल बटन हैं। एक बटन वाई-फाई प्रोटेक्टेड डब्ल्यूपीएस के लिए भी है। बैटरी, 4जी और वाई-फाई स्ट्रेंथ के लिए नोटिफिकेशन लाइट भी है। यह प्रोडक्ट एक वक्त पर सर्वाधिक 32 यूज़र को डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा देता है। 31 यूज़र वाई-फाई के ज़रिए जुड़ पाएंगे और एक यूएसबी की मदद से। कनेक्ट हो जाने के बाद यूज़र को स्मार्टफोन पर जियो 4जी वॉयस ऐप के ज़रिए एचडी वॉयस और वीडियो कॉल करने की सुविधा है। इसमें एएलटी3800 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

नए जियोफाई डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है और यूज़र 64 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। डिवाइस की बैटरी 3000 एमएएच की है और इसे फुल चार्ज होने में 3.5 घंटे का वक्त लगता है। तुलना करें तो पुराने जियोफाई डिवाइस की बैटरी 2300 एमएएच की है।

कुछ दिनों पहले ही रिलायंस जियो ने 1,999 रुपये में जियोफाई डिवाइस के साथ मुफ्त डेटा और जियो वाउचर देना शुरू किया था। इस ऑफर में ग्राहकों को कुल 3,595 रुपये का फायदा होता है। ऑफर के ज़रिए कंपनी 999 रुपये वाला जियोफाई 1,999 रुपये में बेचती है, जिसमें यूज़र को 1,295 रुपये का बंडल्ड डेटा और 2,300 रुपये के जियो वाउचर मिलते हैं। मज़ेदार बात यह है कि इस दौरान भी कंपनी JioFi मॉडल को पये में बिना डेटा ऑफर के बेचती रही।

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White