Vodafone मात्र 21 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड डेटा

Vodafone मात्र 21 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड डेटा

ख़ास बातें

  • वोडाफोन ने नया प्रीपेड प्लान उतारा
  • 1 घंटे के लिए हाई-स्पीड डेटा और 1 दिन की वैधता
  • जियो के 19 रुपये वाले प्रीपेड पैक का मुकाबला करेगा यह प्लान
जियो की सीधी टक्कर देने के लिए अब टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने नया प्रीपेड प्लान उतारा है। 1 घंटे के लिए हाई-स्पीड डेटा और 1 दिन की वैधता वाला यह प्लान 21 रुपये का है। यह जियो के 19 रुपये वाले प्रीपेड पैक का मुकाबला करेगा, जिसमें 150 एमबी 4जी डेटा 1 दिन की वैधता के साथ मिलता है। जियो का यह पैक 19 रुपये में यूज़र को असीमित वॉयस कॉल, 20 एसएमएस और मुफ्त में जियो ऐप की सेवाएं भी देता है।

दोनों ही पैक भले ही समान कीमत वाले हों लेकिन इनके फायदे काफी अलग हैं। अगर यूज़र को ज्यादा डेटा कम समय के लिए चाहिए तो वोडाफोन का 21 रुपये वाला पैक बेहतर है। वहीं, जियो का 19 रुपये वाला प्लान उनके लिए फायदेमंद है जो वॉयस व मैसेज सेवा का लाभ दिन-भर के लिए चाहते हैं। 1 दिन की वैधता की बात करें तो एयरटेल 49 रुपये वाले पैक में 1 जीबी डेटा यूज़र को मुहैया करवाती है।

ध्यान रहे, वोडाफोन ने हाल में 299 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, जिसमें 1 जीबी 2जी डेटा प्रतिदिन दिया जाता है। साथ ही इस पैक में 100 एसएमएस हर दिन, असीमत वॉयस कॉल और 56 दिन की वैधता शामिल रहती है। पैक सिर्फ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में ही मान्य है। वोडाफोन की 4जी सेवा का विस्तार वर्तमान में नहीं हुआ है। वहीं बता दें कि वोडाफोन ने सैमसंग, आईटेल और टेक्नो जैसे ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है। इसके बाद वह चुनिंदा स्मार्टफोन पर 2,200 रुपये का कैशबैक दे रही है। चुनिंदा टेक्नो स्मार्टफोन खरीदने पर वोडाफोन यूज़र को वोडाफोन प्ले की सेवाएं भी दे रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Download Windows 7 All in One March 2018 Edition

Echo Dot - Voice control your music, Make calls, Get news, weather & more - White